Wednesday, 1 May 2013

मानसिक व शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए कमेटी : HajiPur ( Bihar )

सामाजिक सुरक्षा एवं नि:शक्तता निदेशालय के निर्देशों के आलोक में वैशाली जिले में डीएम जितेन्द्र श्रीवास्तव ने लोकल लेवल कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मंद बुद्धि, मानसिक व शारीरिक रुप से विकलांग लोगों के लिए काम करेगी। 

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक शिव कुमार सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग ने मंद बुद्धि, मानसिक व शारीरिक विकलांग, प्रमस्तिष्क अंगघात एवं बहुविकलांगता से ग्रसित व्यक्तियों के कल्याण के लिए लोकल लेवल कमिटी का गठित किया है। डीएम कमेटी में पदेन अध्यक्ष होंगे वहीं सिविल सर्जन डा. विभेष प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी डीडीआरसी वैशाली, विकलांग संघ के अध्यक्ष जसवीर कुमार सिंह एवं प्रतिज्ञा सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक सचिव संजय कुमार, अधिवक्ता कुमारी संगीता, जिला परिषदीय सामाजिक न्याय समिति के सदस्य बनाए गए हैं। समिति के सदस्य सचिव सहायक निदेशक जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग बनाए गए हैं। यह कमेटी उन विकलांग जनों के कल्याण में कमेटी की सशक्त भूमिका होगी।


Source : Jagran , 29th April 2013 

No comments:

Post a Comment