Translate The Content in Your Local Language

Tuesday 9 July 2013

सपा मुखिया के रिश्तेदार बने विकलांग कल्याण निगम के चेयरमैन : U.P

बिधूना(औरैया),अंप्र :

जिले में शनिवार को प्रदेश सरकार ने एक और लालबत्ती दे दी। सपा मुखिया के रिश्तेदार सचिन पति गुप्त को प्रदेश सरकार द्वारा विकलांग कल्याण निगम का चेयरमैन बनाकर राज्यमंत्री के दर्जे से नवाजा गया।

शनिवार का दिन सपा नेता सचिनपति गुप्त और उनके परिवार के अलावा बिधूना क्षेत्र के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। शनिवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार सचिनपति गुप्त को शासन द्वारा विकलांग कल्याण निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर लालजी गुप्त, कृष्ण कुमार वर्मा, बड़े गुप्त, मनोज, धप्पी यादव, अनिल गुप्त, लाले सिद्दीकी, प्रमोद भदौरिया आदि ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।



Source : Jagran , 6th July 2013 

No comments:

Post a Comment