Translate The Content in Your Local Language

Thursday 6 June 2013

विकलांग दूल्हा देख वापस की बरात : Kaushambi , UP

सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियों गांव की एक बेटी ने मंगलवार की शाम विकलांग दूल्हा देख बरात वापस कर दी। बरात वापस होने की एक वजह वर पक्ष का आर्थिक कमजोर होना भी बताया जा रहा है। हालांकि यह दावा दूल्हे के परिजनों का है। लेनदेन का सामान वापस कर दिया गया है। 

सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियों निवासी दातादीन ने अपनी बेटी कोमल की शादी बरहा मूरतगंज निवासी मन्नी लाल के साथ तय की थी। मंगलवार की रात बारात आई। कोई रस्म शुरू होती इससे कोमल को दूल्हे के विकलांग होने की बात पता चली। इस पर कोमल ने समाज के बंधनों को लांघते हुए सीधे शादी से इंकार कर दिया। वर पक्ष ने कोमल को मनाने की लाख कोशिशें की, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में रात को ही बरात वापस चली गई। बुधवार की सुबह दोनों पक्षों ने बैठकर लेनदेन का सामान वापस कर दिया। वर पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसकी वजह से बरात वापस की गई है। 


Source : Jagran , 30th may 2013 


No comments:

Post a Comment